चित्रकला प्रतियोगिता में तन्मय व अनुष्का रही अव्वल
महिलाओं पर बढ़ रही घरेलू हिंसा पर आयोजित की गई प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आधारशिला संस्था की ओर से महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान घरेलू हिंसा विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में तन्मय व अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित सेमिनार का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष नरेश चंद्र घिल्डियाल, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अण्थ्वाल, महाविद्यालय की प्राचार्य जानकी पंवार व अपर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। महाविद्यालय की हिंदी विभाग की प्रभारी डा. शोभा रावत ने महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं पुरुष के साथ कांधे से कांधा मिलाकर देश की उन्नति में अपना योगदान दे रही हैं। इस दौरान महिला घरेलू हिंसा विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में तन्मय कुकरेती, अरमान सिंह, अवनी जोशी, जबकि, सीनियर वर्ग में अनुष्का चौधरी, अंशिका, प्रिया ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में वैश्णवी शर्मा, आयुश्री तिवारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।