भीषण गर्मी से बाजार में पसरा सन्नाटा

चम्पावत। टनकपुर में सितंबर माह के अंतिम चरण में भी भीषण गर्मी हो रही है। सर्दी का सीजन निकट होने के बावजूद मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। बल्कि पूर्व की भांति तपिश जारी है। जिससे बाजार में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है।लोग 10 बजे बाद बाहर नहीं निकल रहे हैं। तेज धूप से बचने को लोग घरों में ही रहकर दिन काट रहे हैं। वहीं बिजली आपूर्ति बार बार ठप होने की वजह से लोग और परेशान हो रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक बाजार में ठेले लगा रहे छोटे व्यापारी ग्राहकों को तरस रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *