गायत्री मंत्र के महत्व की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में संस्कृति ज्ञान प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि भारतीय संस्कृति हमें जीवन में आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान करती है।
विद्यालय परिसर में शांति कुंज हरिद्वार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के आचार्य हरीश पोखरियाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वोत्तम संस्कृति है। यह हमें वसुधैव कुटुंबकम की सीख देती है। कहा कि सदैव सत्य की राह पर चलना चाहिए। कहा कि जब हम बदलेंगे तभी युग बदलेगा। इसलिए हमें अपने भीतर सत्य को जगाना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान 125 विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के लिए आवेदन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र के महत्व के बारे में भी बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *