मिन के 4 गोल, टॉटेनहम ने साउथैम्पटन को 5-2 से हराया

नई दिल्ली। सोन हेयूंग मिन के शानदार चार गोलों की मदद से इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब टॉटेनहम हॉटस्पर ने 2020-21 सीजन में रविवार को यहां मेजबान साउथैम्पटन को 5-2 से करारी शिकस्त दी। हॉटस्पर की इस सीजन में यह पहली जीत है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में दक्षिण कोरियाई फुटबालर मिन ने टॉटेनहम हॉटस्पर के लिए सर्वाधिक चार गोल किए। उन्होंने पिछले सीजन में 11 गोल किए थे। उनके अलावा हैरी केन ने एक गोल दागा। कैन ने हालांकि चार गोलों में अपना योगदान भी दिया।
मैच के पहले हाफ टाइम तक दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर चल रही थी। लेकिन दूसरे हाफ में गोलों की बारिश हो गई और हॉटस्पर ने एक के बाद एक चार गोल दाग दिए। हॉटस्पर के लिए मिन ने 45वें, 47वें, 64वें और 73वें मिनट में गोल किए। वहीं, कैन ने 82वें मिनट में गोल किया।
साउथैम्पटन के लिए इंग्स ने 32वें और 90वें मिनट में गोल किया। वहीं, वाकर पीटर्स ने 32वें मिनट के गोल में अपना असिस्ट दिया। साउथैम्पटन की सभी प्रतियोगिताओं में यह लगातार तीसरी हार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *