पानी और स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन रहा जारी 

अल्मोड़ा। पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य समस्याओं को लेकर ब्लॉक के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र ईड़ा के देवी मंदिर में बुधवार को भी ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी रहा। ग्रामीणों ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। बुधवार को क्रमिक अनशन में मंजू देवी, तुलसी देवी, उमा देवी, मंजू देवी, रेनू, धना देवी, आनंद प्रकाश, लाली राम बैठे। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि एक माह से ईड़ा, बुधीना, छाना सहित निकटवर्ती गांवों में पेयजल की आपूर्ति बाधित है। ईडा-बजीना- नागार्जुन पेयजल लाइन टूटी हुई है। वहीं एक वर्ष से जालली में डाक्टर नहीं हैं। कई बार शासन-प्रशासन सहित विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीण अनशन के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने कहा कि एक हफ्ते में पेयजल सहित जालली में डाक्टर की नियुक्ति नहीं की गई तो आंदोलन को आमरण अनशन में तब्दील करने के साथ उग्र किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज रावत, हर्ष सिंह, भजन सिंह, सतीश सिंह, भुवन चन्द्र, पान सिंह, दीपा देवी, कमला बिष्ट, नदंन सिंह, लाली राम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *