ओमप्रकाश अध्यक्ष और हरीश बनें महासचिव

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लोक कलाकार सोसाइटी की बैठक गाड़ीघाट स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित की गई। बैठक में पुरानी कार्यकाारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
ओमप्रकाश कबटियाल को अध्यक्ष, हरीश चंद्र काला को महासचिव, श्रीमती सरोज रावत, शांति नेगी, यशोदा रावत को उपाध्यक्ष, वीरेंनद्र भंडारी को सांस्कृतिक सचिव, कल्पना मंझेड़ा को सह सांस्कृतिक सचिव, प्रकाश मोहन गढ़वाली को सह निर्देशन व संगीत निर्देशक, बसंत घिल्डियाल को सह निर्देशन, संदीप वर्मा को कार्यक्रम संयोजक चुना गया। जबकि गबर सिंह रावत, आनन्दमणी जखमोला, दर्शन लाल सरन, सुनील घल्डियाल को संरक्षक चुना गया तथा श्रीमती लज्जू रावत, गीता कुकरेती, ममता बिडालिया, संगीता गढ़वाली, दिनेश बौठियाल, किरण बिष्ट, किशोर कोटनाला को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष ओमप्रकाश कबटियाल ने बताया कि आगामी 28 दिसम्बर को सोसाइटी का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *