ऋषिभ नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज दोमटखाल के खिलाड़ी ऋषिभ रावत का अंडर-14 नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ये प्रतियोगिता दिल्ली में गुरुवार तक खेली जाएगी। ऋषिभ राइंका में 8वीं का छात्र है।
स्कूल के व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र नेगी ने बताया कि हैंडबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बागेश्वर में बीते नवंबर में आयोजित की गई थी। नवंबर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिगिता में ऋषिभ रावत का चयन हुआ था। राइंका दोमटखाल से इस प्रतियोगिता में ऋषिभ सहित 3 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। ऋषिभ इससे पूर्व कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। स्कूल से इस बार 14 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। छात्रों के चयन पर कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरीश रावत सहित अन्य शिक्षकों ने भी खुशी जाहिर की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *