दैवीय आपदा को कार्यो के लिए जांच कमेटी गठित हो: रांगड

उत्तरकाशी। मोरी ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप रांगड ने वर्ष 2020-21 में हो रहे दैवीय आपदा के कार्यों में विभागीय स्तर पर हो रहे फर्जीवाडे को रोकने के लिए जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर जांच कमेटी गठित करने की मांग की है। सोमवार को मोरी ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप रांगड ने डीएम मयूर दीक्षित को एक पत्र प्रेषित किया। जिसमें उन्होंने बताया कि 2020-21 में होने वाले दैवीय आपदा के कार्यों में जो रिपोर्ट लगाई जा रही है, उनमें कई कार्य ऐसे हैं जो पूर्व में हो चुके हैं। तथा कई योजनाओ के तोक परिवर्तन कर उसे दैवीय आपदा में दिखाया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोरी ब्लॉक में जो भी योजनायें बनाई जाती हैं, वह धरातल के बजाय कागजों तक ही सिमट कर रहती हैं। उन्होंने डीएम से दैवीय आपदा से संबंधित योजनाओं के लिए एक जांच कमेटी गठित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *