विद्यार्थियों को बताया एनएसएस का महत्व

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कालेज थलीसैंण में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के अंतिम विद्यार्थियों को एनएसएस के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान स्वयं सेवियों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया।
सात दिवसीय शिविर के दौरान विद्यार्थियों को रासेयो के महत्व के बारे में बताया गया। शिक्षकों ने कहा कि रासेयो विद्यार्थियों को जीवन जीने का तरीका बताता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने विद्यालय व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाया। अंतिम दिन नशे के साथ ही मतदान के प्रति भी जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हम सभी को अपने मत का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं की ओर से भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तति दी गई। महिला मंगल दल की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर महिला मंगल दल की अध्यक्ष सीरा देवी, हर्षपाल सिंह, विजय साहू, मंगल सिंह, बच्चन सिंह, लाखन सिंह, सुनीता देवी, सोनी देवी, सुमित्रा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *