राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली जाएगी भव्य रथ यात्रा

चम्पावत। बनबसा – 22 जनवरी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य रथ यात्रा को लेकर मां पूर्णागिरि कीर्तन मंडल द्वारा बैठक कर रूपरेखा तैयार की स मंडल के वरिष्ठ सलाहकार जीवन सिंह नेगी की अध्यक्षता में भी बैठक में सर्व सम्मति से 22 जनवरी को बमनपुरी भूमिया मंदिर में 1001 दिए जलाकर उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर रात्रि 12रू00 बजे तक भजन कीर्तन भी आयोजित किये जाएंगे। मां पूर्णागिरि कीर्तन मंडल के अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी ने अधिक से अधिक भक्तों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपील की स मंडल के संरक्षक भुवन चंद्र भट्ट के संचालन में हुई बैठक में आनंद बल्लभ जोशी, विक्की कापड़ी, भागीरथ थवाल, लीला सजवान, लक्ष्मी कापड़ी, माधवी धामी, तारा भट्ट, सीता जोशी, भावना नेगी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *