कार्यकर्ता बूथों को मजबूत बनाने को करें काम

 

नई टिहरी : टिहरी लोकसभा के कांग्रेस के प्रभारी मंत्री प्रसाद नैथानी ने कोटी कालोनी वार्ड एक में बूथ लेबल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बूथों को मजबूत करने का काम तेजी से करें। प्रदेश में पांच सीटों पर कब्जा करने के लिए हरसंभव प्रयास करें। जनता का मूड परिवर्तन का है। ऐसे में जनता से समन्वय बनाकर उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को तत्परता से काम करना है। इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार प्रभारी नैथानी को आश्वसत किया कि लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरी तत्परता से काम कर भाजपा की नाकामियों को जनता के बीच रखेंगे। कहा कि विकास के मुद्दों को दरकिनार का भाजपा जनता को धर्म व जाति के नाम पर बर्गलाने का काम कर रही है। इस मौके पर बोट यूनियन अध्यक्ष बीरेंद्र नेगी, पूर्व प्रधान बालम पंवार, पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष दिलबर पंवार, मनोज रावत, प्रमोद नेगी, गब्बर रावत, मनीष नेगी, रणबीर पंवार, ताजीम हुसैन, विकास, प्रदीप, अंकित, अनूप पंवार, नीरज रावत, बीरेन्द्र दत्त, आकाश अरोड़ा, पवन पंवार, जगदीप आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *