वीपीकेएएस में मधुमक्खी पालन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

अल्मोड़ा। विवेकानन्द पर्वतीय षि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में 8 और 9 फरवरी को दो दिवसीय मधुमक्खी पालन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सशस्त्र सीमा बल, अल्मोड़ा के 14 विभिन्न राज्यों से उनतालीस अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। निदेशक ड लक्ष्मी कांत द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनसे शहद उत्पादन तकनीक को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए कहा गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान, फसल सुधार प्रभाग के प्रमुख ड एन के हेडाऊ ने जीवन में मधुमक्खियों और उत्पादों के महत्व पर प्रकाश डाला। ड के के मिश्रा, प्रमुख फसल सुरक्षा प्रभाग और प्रशिक्षण समन्वयक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों और कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। अमित उमेश पश्चापुर, जय प्रकाश गुप्ता और सनाउल्लाह भट ने मधुमक्खी पालन के विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखी। एसएसबी जवानों ने मधुमक्खी हेतु बाक्स का निर्माण करना, मधुमक्खी बक्सों को संभालना, मधुमक्खी कलोनी का निरीक्षण, त्रिम रानी पालन, मधुमक्खी बक्सों का विभाजन, मधुमक्खियों की विभिन्न बीमारियों की पहचान और झुंड के संग्रह पर व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ़क के़के़ मिश्रा एवं आशीष कुमार सिंह द्वारा किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *