नवयुग की टीम ने जीता बॉलीवॉल का फाइनल मुकाबला

शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति टूर्नामेंट का हुआ समापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहीद मुकेश बिष्ट की स्मृति में आयोजित बॉलीवॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नवयुग की टीम के नाम रहा।
दुर्गापुरी में आयोजित अंतिम दिन के मुकाबलों का शुभारंभ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंड़ित राजेंद्र अण्थ्वाल ने दीप प्रज्जवलि कर किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल प्रतियोगिताओं के प्रति जागरूक किया। टूर्नामेंट के संयोजक गौरव जोशी ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मुकाबला पब्लिक स्कूल व एमकेवीएन के बीच खेला गया। जिसमें नवयुग ने विजयी रहा। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ताड़केश्वर ने 2-1 से मोटाढांक क्लब को हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ताडकेश्वर व नवयुग पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें नवयुग पब्लिक स्कूल ने 3-0 से जीत दर्ज की। इस मौके पर सूरज रमोला, लक्ष्मण बिष्ट, सिद्धार्थ रावत, आयुष त्रिपाठी, अमित काला, गौरव रावत, अंकित बिष्ट, सुमित नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *