छात्र अपने भविष्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित करें

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय इंटर कॉलेज चोपड़ियूं में छात्र-छात्राओं को करियर काउंसलिंग के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों के लिए अभी से तैयार होने के टिप्स दिए गए। डा. सुनीता चौहान ने कहा कि बालिकाएं किसी भी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने छोटी कक्षाओं से ही अपने भविष्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के टिप्स दिए।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य सुबोध कुमार चमोली ने किया। इस मौके पर बालिकाओं के लिए एडोलसेंस कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें स्त्री रोगों के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई। सीएचसी पाबौ की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सृष्टि कौशिक ने बालिकाओं के शरीर में होने वाले बदलावों और विभिन्न स्त्री रोगों की जानकारियां दीं। इस मौके पर प्रकाश चौहान, अनूप बड़थ्वाल, रमेश गुसांई, दिनेश नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *