शैक्षिक भ्रमण पर पंजाब गया छात्रों का दल लौटा

 

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के एमपीएड अंतिम सेमेस्टर के 13 प्रशिक्षु छात्रों का शैक्षिक भ्रमण पर पंजाब गया दल वापस लौट आया है। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं ने खेल प्रशिक्षण के सबसे बड़े राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला पंजाब की जानकारी छात्रों के साथ साझा की। भ्रमण पर गए प्रोजेक्ट समन्वयक ड़ शिवकुमार चौहान ने बताया कि र्केप अवधि में छात्रों ने राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में उपलब्ध उच्चतम श्रेणी के खेल संसाधन, तकनीकी जानकारी तथा एशियन एवं ओलंपिक खेलों में देश का नेतृत्व कर चुके खिलाड़ियों एवं द्रोणाचार्य अवार्डी से संवाद किया। संस्थान के चीफ कोच एवं पूर्व ओलंपियन शक्ति सिंह ने प्रशिक्षुओं को खेलों से संबंधित जानकारी दी। छात्रों ने पंचकुला राजकीय महाविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन में प्रतिभाग किया तथा जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रो. जगदीश बख्शी, पंजाबी विवि के प्रो़ निशांत सिंह देओल, अर्जुन अवार्डी सुनील डबास (कबड्डी), पूजा कादियान (वुशु), राजकुमार सांगवान (बक्सिंग), ड़ दलेल सिंह चौहान एवं अमीर सिंह (वलीबल) से भी मुलाकात की। भ्रमण के अंतिम पड़ाव में प्रशिक्षुओं ने पिंजोर गार्डन, रक गार्डन, सुखना लेख आदि रमणीय स्थलों का भी भ्रमण किया। इस दौरान विभाग प्रभारी ड़ अजय मलिक, ड़क कपिल मिश्रा, ड़ अनुज कुमार, प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार, दुष्यंत राणा, अश्वनी कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *