देवराड़ा को नगर पंचायत से अलग करने की मांग

चमोली : नगर पंचायत थराली से वार्ड नंबर 2 देवराड़ा को पृथक करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय जनता ने वार्ड नंबर 2 देवराड़ा को नगर पंचायत थराली से पृथक कर ग्राम पंचायत में ही रखने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई न देख एक बार पुन: देवराड़ा के ग्रमीणों ने 1 मार्च को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। वार्ड 2 देवराड़ा को ग्राम पंचायत बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयशंकर टम्टा ने बताया कि वार्ड के ग्रामीण 1 मार्च को थराली के अपर बाजार, अप्पर बाजार, स्टेट बैंक, मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर उप जिला अधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार, पंचायती राज मंत्री तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। (एजेेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *