विद्यार्थियों को ईआईए के बारे में दी जानकारी

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जहरीखाल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन (ईआईए) के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में मैनेजिंग डायरेक्टर डा.ओपी शुक्ला ने ईआईए के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के बेहतर विकास के लिए कई परियोजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें जल विद्युत परियोजना, राजमार्ग निर्माण परियोजना मुख्य है। कहा कि इन सभी योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए ईआईए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे हम विकास परियोजनाओं द्वारा पर्यावरण पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों का अध्ययन एवं उसके दुष्प्रभावों को कम कर सकते हें। कार्यशाला में डा. आरके द्विवेदी, डा. डीसी बेबनी, डा. संजय मदान, डा. अर्चना नौटियाल, डा. कमल कुमार, डा. शुभम काला आदि मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन डा. पवनिका चंदोला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *