जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों ने सांसद से पुरानी पेंशन बहाली का मुददा अपने घोषणापत्र में शामिल करने का अनुरोध किया। कहा कि जो भी पार्टी पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करेगा उस पार्टी को पूरे कर्मचारी, उनके परिजन, नाते रिश्तेदारों द्वारा अपना पूर्ण समर्थन दिया जायेगा। मोर्चा के प्रदेश सचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों के लिए सरकार ने नई पेंशन स्कीम बनाई है। जो केवल एक छलावा मात्र है। इससे कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव सीताराम पोखरियाल, मंडल संयोजक जसपाल रावत, दीपक नेगी आदि शामिल थे।