संगठन ने बदला अध्यक्ष राजेंद्र जजेड़ी को हटाकर प्रदीप बलूनी को दी कमान

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कुछ दिन पहले पूर्व सैनिक अर्धसैनिक सामाजिक संगठन ने पूर्व सैनिक राजेंद्र जजेड़ी को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया था। लेकिन, बुधवार को संगठन ने राजेंद्र जजेड़ी को हटाते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रदीप बलूनी को दे दी है।
बैठक में वक्ताओं ने कार्यकारिणी के माध्यम से एक राजनीतिक दल को समर्थन दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। कहा कि संगठन सामाजिक हितों के लिए बनाया गया है। इसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई मतलब नहीं है। निर्णय लिया गया कि नई कार्यकारिणी का चुनाव लोकसभा चुनाव के बाद करवाए जाएगें। तब तक प्रदीप बलूनी कार्यवाहक अध्यक्ष बने रहेंगें। इस मौके पर आनंद बल्लभ घिल्डियाल, प्रवीन पुरोहित, रामचरण भारद्वाज, संजय तिवारी, जसवंत सिंह, प्रेम सिंह नेगी, मेहरवान सिंह रावत, देवेंद्र बिष्ट, गोपाल नेगी, प्रकाश सिंह, दिलावर सिंह, प्रमोद रावत, अनुसूया प्रसाद सेमवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *