मतदान का सैद्घांतिक और तकनीकी पहलू समझाया

उत्तरकाशी। लोक सभा चुनाव को लेकर जिले के मतदान कर्मचारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुक्रवार तक चलेगा। जिलाधिकारी ड़ मेहरबान सिंह बिष्ट ने कार्मिकों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और तय नियमों और प्रक्रियाओं का पूरी तरह से अनुपालन करने को कहा। कहा कि सभी कार्मिक मतदान व्यवस्था से जुड़े सभी सैद्घांतिक और तकनीकी पहलुओं की पूरी जानकारी हासिल करें। इससे मतदान को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहूलियत होगी। जिले में मतदान के लिए नियुक्त किए गए कार्मिकों के लिए पहले दौर का प्रशिक्षण श्री रामचन्द्र उनियाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण व्यवस्था के प्रभारी मुख्य षि अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही 468 पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी-प्रथम को मतदान से संबंधित सैद्घांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *