जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल लोक सभा के कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि अग्निवीर योजना को युवाओं के हित बताने वाली भाजपा में यदि दम है तो अग्निवीर योजना के नाम पर चुनाव लड़ के दिखाए।
लैंसडौन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दस सालों में बेरोजगारों को चौराहे पर ला कर खड़ा कर दिया है। हजारों बेरोजगारों को रोजगार देने वाली सेना में भी स्थानीय बेरोजगारों का रास्ता बंद कर दिया है। दस साल में बीस करोड़ नोकरी देने का वादा करने वाली भाजपा ने उल्टा बीस करोड़ लोगों नोटबंदी और जीएसटी लगाकर नोकरी छीन दी। महंगाई अपने चरम पर है देश पर तिगुना कर्ज चढ़ गया। यदि देश को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से बचाना है तो कांग्रेस को मजबूत करना होगा कांग्रेस मजबूत होगी तभी देश मजबूत होगा। जनसभा में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रोतेला, पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट जसबीर राणा, जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, महिला अध्यक्ष रश्मि पटवाल, पूर्व प्रमुख पिंकी नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष मंदीप पटवाल, नगर अध्यक्ष गंभीर सिंह, राजेन्द्र रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।