आज होगा होलिका दहन, तैयारियां पूरी

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल ने बताया कि होलिका उत्सव के तहत रामलीला समिति के सभागार में रविवार की शाम समिति के कलाकारों द्वारा बैठकी होली गायन का कार्यक्रम होगा। जिसमें मनोज रावत अंजुल, प्रमेन्द्र नेगी, इंद्र मोहन चमोली आदि होली गायन करेंगे। उसके बाद मुहूर्तानुसार रात्रि होलिका दहन किया जाएगा। समिति के उपाध्यक्ष मनोज रावत अंजुल ने कहा कि बैठकी होली की परंपरा को कायम रखते हुए नई पीढ़ी के युवाओं को जोड़ने का प्रयास जारी है। लेकिन शहर में बैठकी होली के प्रति लोगों का उत्साह कम होना चिंताजनक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *