व्यापारियों की होली ने बाजार में मचाई धूम

Spread the love

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर में होली मिलन कार्यक्रम के तहत पूरे बाजार क्षेत्र में होली की टोली का भव्य आयोजन किया गया। पलटन बाजार से नंदा देवी तक होली की झांकी का आयोजन किया गया। नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा होली का विगत चार वर्षों से आयोजन किया जाता रहा है। जल कैसे भरूं जमुना गहरी, तुम क्यों ना आए श्याम नगरी में धूम मची है, जोगी आयो शहर में व्योपारी, सिद्घि को दाता आदि होली के गानों से व्यापारियों ने पूरे बाजार के व्यापारी और आम जनता का मन मोह लिया। होली में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संगठन मंत्री मनीष जोशी, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल अल्मोड़ा सुशील साह, महामंत्री भैरव गोस्वामी, जिले के संरक्षक योगेन्द्र महाजन, जिला मंत्री अतुल पांडे, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, सचिव वकुल साह, उपाध्यक्ष मुकुल जोशी, उपाध्यक्ष नरेंद्र साह, उपसचिव अश्वनी नेगी, आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष कुनाल नयाल, दीपक साह, निर्वतमान सभासद अमित साह, पूर्व उपसचिव राहुल बिष्ट, हरीश कनवाल, गोपाल चम्याल, पूर्व नगर उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे, मनोज वर्मा, प्रकाश रावत, हेमंत रावत, आशु गोस्वामी, रोहित वर्मा, परितोष जोशी आदि व्यापारी उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *