सुरक्षा की दृष्टि सभी व्यवस्थाएं दुरस्त रखें : समारिया

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर चुनाव प्रेक्षक सामान्य पीयूष समारिया ने अगस्त्यमुनि स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सौरभ गहरवार से स्ट्रॉन्ग रूम की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट डिस्पैच एवं रिसीव करते समय सभी नियम एवं सावधानियों का विशेष ध्यान रखा जाए। पोलिंग पार्टियों को डिस्पैच एवं रिसीव के दौरान कोई समस्या न हो एवं निर्बाध रूप से सभी कार्य हों इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने जिलाधिकारी को सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यवस्थाएं दुरस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *