चमोली : थराली के शुभम रावत का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन होने पर चमोली जिले सहित पिंडर घाटी में खुशी का माहौल है। शुभम रावत के पिता खुशहाल सिंह रावत अध्यापक तथा माता प्रेमा रावत अध्यापिका है। शुभम की स्कूली शिक्षा उनके ननिहाल तलवाड़ी में हुई। स्नातक करने वे देहरादून चले गए। शुभम की सफलता पर तलवाड़ी के पूर्व प्रधान गोपाल सिंह फर्शवाण, प्रधान दीपा देवी, पूर्व उप प्रधान इंद्र सिंह फर्शवाण, सुभाष पिमोली, भगवत सिंह फर्शवाण, गौरव बिष्ट, खिलाफ सिंह रावत आदि ने शुभम को बधाई दी है। (एजेंसी)