पैराग्लाईडरों ने कोटी ग्राउंड में दिखाये करतब

नई टिहरी : जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार को पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में पैराग्लाइडर्स ने टेक ऑफ प्वाइंट कुट्ठा से लैंडिंग प्वाइंट कोटी ग्राउंड टिहरी झील तक हवा में शानदार करतब दिखाए। प्रतिभागियों ने दो-दो राउंड की पैराग्लाइडिंग की। बुधवार को अंतिम राउंड की पैराग्लाइडिंग के बाद उत्कृष्ट अंक हासिल करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। यूटीडीबी के एसीईओ (साहसिक विंग) कर्नल अश्विनी पुंडीर ने बताया कि पहली बार उत्तराखंड के युवा भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। आने वाले दिनों में टिहरी झील साहसिक खेलों का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। कहा कि यूटीडीबी, टीएचडीसी और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *