——————————————————————————————————–06
चम्पावत। टनकपुर नगरपालिका और पशु पालन विभाग ने मंगलवार को नगर में घूम रहे लावारिश गोवंशीय पशुओं को कालाझाला आश्रम पहुंचाया। नगर पालिका परिषद के ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के निर्देश में नगरपालिका के पर्यावरण मित्रों ने नगर में घूम रहे गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित पकड़कर नित्य आश्रम कालाझाला गोशाला पहुँचाया। इससे आम जनता को नगर में आवारा घूम रहे गोवंशीय पशुओं से राहत मिली है। ईओ जोशी ने बताया कि यह करवाई आगे भी जारी रहेगी। अभियान में पशु चिकित्साधिकारी डघ् विजयपाल प्रजापति, पालिका के बसंत राज चंद,ातिक, संजीव, अमित, सुधीर, अनुराग आदि रहे।