यौन शोषण की घटना पर आक्रोश, गिरफ्तारी की उठाई मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए यौन शोषण की घटना पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि आरोपी नेता प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ सख्ती कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस देश में महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।
सोमवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। बताया कि भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कर्नाटक के नेता प्रज्वल रेवन्ना के वीडियो इस बात की पुष्टि करते हैं। उन्होंने सरकार पर प्रज्वल रेवन्ना को बचाने का भी आरोप लगाया। कहा कि प्रज्वल रेवन्ना ने घिनौना कृत्य कर महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ कर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। यौन शोषण की घटना को अंजाम देकर प्रज्वल रेवन्ना विदेश भाग गया है। यौन शोषण की घटना से महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है। देश की राष्ट्रपति से आरोपित सांसद को भारत लाने की मांग की है। साथ ही यौन शोषण की शिकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में रंजना रावत, सुधा असवाल, ममता असवाल, नीलम रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *