देश-विदेश

मुसलमानों की 77 जातियों को रातों-रात ओबीसी बना दिया: मोदी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

शिमला, हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पीएम मोदी ने अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि इन्होंने मुसलमानों की 77 जातियों को ओबीसी बना दिया। इन्हें हर जगह मलाई मिल रही थी।उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, इंडी गठबंधन की साजिश का ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल में सामने आया है। 2 दिन पहले ही वहां कलकत्ता हाई कोर्ट ने वहां 77 मुस्लिम जातियों के आरक्षण को खत्म कर दिया। मुसलमानों की 77 जातियों को इंडी गठबंधन वालों ने रातों-रात ओबीसी बना दिया था और ओबीसी का हक उनको दे दिया था। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया। इन 77 मुस्लिम जातियों को नौकरी, पढ़ाई में हर जगह मलाई मिल रही थी। ऐसा करके इंडी गठबंधन ने ओबीसी के हक पर डाका डाला और संविधान की धज्जियां उड़ा दी। अब कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले के बाद इंडी गठबंधन वाले बौखलाए हुए हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री तो सीधे-सीधे कोर्ट के फैसले को मानने से भी इनकार कर रही हैं। इनके लिए संविधान और अदालतें कोई मायने नहीं रखती। इनका सबसे सगा अगर कोई है, तो वो इनका वोट बैंक है।पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने कांग्रेस का दौर देखा है, जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढक़र नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार लगाती फिरती थी।पीएम मोदी ने कहा अब भारत दुनिया के सामने भीख नहीं मागेंगा। भारत अपनी लड़ाई लड़ेगा। और फिर भारत ने घर में घुसकर मारा। आज देखिए पाकिस्तान की क्या हालत हो गई है। हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना हौसला बुलंद रखना सिखाया है और हिमाचल की बर्फीली पहाडिय़ों ने मुझे ठंडे दिमाग से काम करना भी सिखाया है। हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना सिर गर्व से ऊंचा रखना सिखाया है। मैं मां भारती का अपमान नहीं सह सकता। लेकिन कांग्रेस, मां भारती के अपमान से भी बाज नहीं आती। कांग्रेस को भारत माता की जय कहने से दिक्कत है, कांग्रेस को वंदे मातरम कहने से दिक्कत है। ऐसी कांग्रेस कभी हिमाचल का भला नहीं कर सकती।पीएम मोदी ने आगे कहा, यही कांग्रेस है जिसने भारत के सीमावर्ती इलाकों को अपने हाल पर छोड़ दिया था। जब बॉर्डर स्टेट में सडक़ बनाने की बात आती थी तो कांग्रेस के हाथ-पांव फूल जाते थे। कांग्रेस डर जाती थी कि अगर सडक़ बनाई तो उसी सडक़ से दुश्मन भीतर आ जाएगा। ऐसी डरपोक सोच मोदी के मिजाज के साथ मेल नहीं खाती। मोदी ने कांग्रेस के मुकाबले कहीं ज्यादा पैसे दिए, मोदी ने कहा सडक़ें बनाओ, इन्फ्रास्ट्रक्चर करो, आज बॉर्डर किनारे सैकड़ों किलोमीटर नई सडक़ें बनी। आज बॉर्डर किनारे रहने वाले फौजियों का जीवन आसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!