श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में शनिवार को हिमालयी क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा और बादल फटने की घटनाओं पर शनिवार को विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। हिमालयन वातावरणीय और अंतरिक्ष भौतिकी शोध प्रयोगशाला एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन कॉउंसिल के द्वारा इसका आयोजन किया गया था।
यूनिवर्सिटी ऑफ द इंकार्नेट वर्ड अमेरिका के प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार ने वायुमंडलीय बदलाव, जलवायु परिवर्तन और मानव गतिविधियों के प्रभाव का विश्लेषण किया। हिमालयी क्षेत्र विश्व के एक अनूठे क्षेत्रों में से एक है। जिसकी प्राकृतिक सौंदर्यता के साथ ही इसके मौसमी परिवर्तनों की अद्वितीयता भी है। इस क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा और बादल फटने की घटनाएं एक महत्वपूर्ण अध्ययन क्षेत्र बन चुकी हैं। कहा कि हिमालय क्षेत्र की वायुमंडलीय प्रकृति उसके अत्यधिक वर्षा और बादल फटने की घटनाओं को प्रेरित करती है। (एजेंसी)