उत्तराखंड पहुंचे गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत
ऋषिकेश। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बुधवार को उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां की शांत और धार्मिक वातावरण हर किसी को आकर्षित करता है।गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद सेठ तनावाड़े, गोवा के मंत्री दीपक पावसकर और पूर्व सांसद नरेंद्र सावरकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। मंत्री प्रेमचंद ने कहा कि चुनाव का रिजल्ट घोषित होते ही 4 जून को पूरे देश में विभिन्न पर्व जैसे दीपावली और होली एक साथ मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनः तीसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे। देश की जनता सहित पूरा विश्व उस ऐतिहासिक जीत का साक्षी बनेगा। कहा कि उत्तराखंड की सभी पांचों संसदीय सीट पर भाजपा अपना परिचय प्रचंड बहुमत से फहराएगी। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कई ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जो राज्य को देश के अग्रणीय राज्यों की सूची में ले जाने में कारगर साबित होगा। उन्होंने गोवा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद सेठ तनावाड़े को चारधाम आने का निमंत्रण भी दिया। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि है। यहां का शांत व धार्मिक वातावरण हर किसी को आकर्षित करता है। यहां पर्यटन की अपार संभावना है। मौके पर भाजपा नेता अखिलेश मित्तल उपस्थित रहे।