भगवान को नए अनाज का लगाया भोग

Spread the love

रुद्रप्रयाग : मुख्यालय स्थित पुंडेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को स्थानीय लोगों की ओर से भगवान को नए अनाज का भोग लगाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा हवन में शामिल होकर खुश शांति की प्रार्थना की। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपंन किया गया। पांडव नृत्य एवं शिव समिति पुनाड़ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भगवान पुंडेश्वर महादेव का विशेष पूजन किया गया। इसके बाद हवन यज्ञ किया गया जिसमें समस्त ग्रामीणों द्वारा आहुतियां दी गईं। क्षेत्र की सुख शांति के लिए आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में नए अनाज का प्रसाद बनाया गया जिसे भक्तों को वितरित किया गया। इस मौके पर पुनाडु के खेतों में रोपाई का दिन भी निश्चित किया गया। पंडित कमलेश्वर प्रसाद सेमवाल, दिनेश चन्द्र सेमवाल, रामचन्द्र नौटियाल, अध्यक्ष प्रकाश भारती, सचिव सुनील नौटियाल ने बताया कि यह पौराणिक परम्परा है। जिसे आज भी उत्साह के साथ निभाया जा रहा है। भगवान शिव की भूमि होने के चलते भगवान पुंडेश्वर महादेव का विशेष पूजन किया जाता है। जबकि इसके बाद रोपाई का दिन घोषित होता है। यह परम्परा वर्षों से चली आ रही है। इस मौके पर समस्त गांवों के ग्रामीण मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *