शंकराचार्य स्वामी सरस्वती ने किए बदरीनाथ जी के दर्शन

चमोली : बदरीनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने शंकराचार्य का मदिर समिति की ओर से स्वागत किया। परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने देश में धर्मरक्षा के लिए बनीं चारपीठों और आदिगुरु शंकराचार्य की परंपरा का उल्लेख किया। कहा कि चार मठ की तरह चार पुरुषार्थ दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण है। कहा कि भगवान बदरीनाथ के दर्शन मात्र से ही मनुष्य पाप मुक्त हो जाता है। हर सनातनी को मार्यादित जीवन जीना चाहिए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *