देश-विदेश

दिल्ली में फिलहाल लू से राहत, बारिश की दिख रही संभावना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नईदिल्ली, दिल्ली में अगले कुछ दिन लू से राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने संभावना जताई है कि अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दिखेगी।गुरुवार रात को दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली, जिससे तापमान में गिरावट देखी गई। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।शुक्रवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश हो सकती है।आईएमडी के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली के मौसम में बदलाव देखा गया है। आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से कुछ दिनों के लिए राहत मिलेगी।इसके अलावा उत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ दिन गर्म हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश में 10 जून, झारखंड में 7 से 10 जून, पंजाब, हरियाणा और बिहार में 10 जून तक गर्म हवा चलेगी।उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है।आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल से आगे बढ़ते हुए कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में बढ़ गया है।अगले 3 से 4 दिनों में यह कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र में मुंबई समेत कुछ भाग, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा में पहुंचेगा।इन सभी क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश में मानसून 18 जून तक पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!