चंद्र सिंह अध्यक्ष व सुरेंद्र लाल बनें महासचिव
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उदयरामपुर नयावाद किसान समिति की वार्षिक बैठक में नए फसली चक्र के लिए समिति की कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें चद्र सिंह को अध्यक्ष व सुरेंद्र लाल आर्य को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किसानों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में जयकृष्ण को उपाध्यक्ष, कुंदन सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पूर्व पार्षद विवेक शाह को समिति का संरक्षक बनाया गया है। वीरेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, चंडी प्रसाद, मदन सिंह, नरदेव सिंह, अनिल सिंह, प्रेम सिंह, प्रताप सिंह को सदस्य बनाया गया है। निर्वाचित पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन से मालन नदी के टूटे हुए पुल को वर्षाकाल से पहले बनाए जाने की मांग है। वर्षाकाल से पहले से मवाकोट-कण्वाश्रम वैकल्पिक मार्ग का डामरीकरण करने की भी मांग की है। इस मौके पर महेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह मौजूद रहे।