विद्यार्थियों को बताए प्लास्टिक के दुष्परिणाम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कण्वघाटी में प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए सबसे अधिक घातक है।
आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरती प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक व इससे उत्पन्न होने वाला कूड़ा पर्यावरण के लिए सबसे घातक है। प्लास्टिक का कचरा मानव के साथ-साथ पशुओं के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है। प्लास्टिक से उत्पन्न खतरनाक रसायन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को जन्म देते है। कहा कि प्लास्टिक का कचरा हवा, उफनते हुए नालों और नदियों से समुद्र तक जा पहुंचता है। जिससे खतरनाक रसायन समुद्री वाष्प के साथ आकाश में जाकर आपसी घर्षण से एक जगह पर पूरे जल को वर्षा देते हैं, जो बाढ़ का भयंकर रूप धारण कर लेता है। जिसे जन धन की बहुत हानि होती है। इस मौके पर अशोक कुमार, मनोज भंडारी एवम शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में मदन सिंह, धीरज सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।