भाजपा और कांग्रेस ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन
-दिल्ली में पानी की किल्लत पर बिफरा विपक्ष
नईदिल्ली,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा ने शनिवार को आम आदमी पाटी (आप) सरकार के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया।इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि आप सरकार की अनदेखी से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।इसी तरह भाजपा ने शहर में 10 साल से पानी किल्लत होना बताते हुए आप सरकार पर समाधान पर ध्यान देने की जगह भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए।दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में 280 ब्लॉक में मटके फोडक़र प्रदर्शन किया। यादव ने कहा कि आप और केंद्र एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन पानी की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है।भाजपा ने शहजाद पूनावाला के नेतृत्व में जल मंत्री आतिशी के कार्यालय बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन कर समस्या का जल्द हल निकालने की मांग की।पानी की समस्या को लेकर जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई थी, जिसमें पानी की समस्या की समीक्षा की गई।बैठक में दिल्ली जलबोर्ड के बड़े अधिकारी शामिल थे। बैठक के बाद अतिशी ने कहा कि दिल्ली में जो पानी की सप्लाई आ रही है उसमें लगातार कमी चल रही है।उन्होंने हरियाणा सरकार पर दिल्ली को उसके हिस्से से कम पानी देने का भी आरोप लगाया था। इससे दोनों सरकारों में तनानती चल रही है।