हंस ने वरिष्ठ नागरिक संगठन को दी तीन मशीनें

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा संचालित किये जा रहे फिजियो थेरेपी सेंटर हेतु द हंस फाउंडेशन ने नि:शुल्क अत्याधुनिक तीन मशीनें संगठन को भेंट की है। संगठन के अध्यक्ष जयेन्द्र नेगी ने कहा कि माता मंगला, श्री भोले महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हीट फॉमेंटेशन, लांग वेब डायथर्मिक चिकित्सा एवं ऑटोक्लेव मशीन बहुत ही कारगर फिजियो थेरेपी प्रदान करती हैं। उक्त मशीनों के सेंटर में स्थापित होन से लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक संगठन द्वारा संचालित फिजियो थेरेपी सेंटर में उच्च योग्यता प्राप्त फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा वरिष्ठ जनों की सेवा की जाती है। मांस पेशियों के खिंचाव व चलने-फिरने में जोड़ों की समस्या से ग्रसित नागरिक इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं। सेंटर प्रभारी श्रीकृष्ण सिंघानिया, कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुकरेती ने हंस फाउंडेशन का मशीन भेंट करने पर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *