उत्तराखंड

केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या में आई कमी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों की संख्या में और भी कमी आ गई है। बरसाती मौसम में प्रतिदिन करीब ढाई हजार यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं। हालांकि सावन के पवित्र महीने में स्थानीय शिव भक्तों के साथ ही कांवड यात्री केदारनाथ पहुंचने से यात्री संख्या बढ़ सकती है। इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही पैदल मार्ग में कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा बना है। ऐसे में बाबा केदार के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी आने लगी है। बीते दिन केदारनाथ में 2448 यात्रियों ने दर्शन किए। जबकि कुछ दिनों से इसी तरह यात्री संख्या में कमी आ रही है। 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से अब तक कुल 1034254 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। अब, सावन का महीना शुरू हो रहा है ऐसे में कावंड यात्री के साथ ही स्थानीय शिव भक्त बड़ी संख्या में जलाभिषेक के लिए केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। जिससे दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इधर, प्रशासन ने यात्रियों से बरसात में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करने का अनुरोध किया है। बारिश में अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!