चुनाव प्रचार थमने से पहले नगर में रैली निकाली

चमोली : बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव प्रचार थमने से पहले सोमवार को नगर पालिका जोशीमठ के मुख्य बाजार में भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की रैली निकालकर व्यापारियों से भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। भाजपा ने अपने कार्यालय से राइंका तिराहे तक रैली निकाली। पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि सती और रोहणी रावत के नेतृत्व में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में हर दुकान में जाकर व्यापारियों से बीजेपी को जिताने की अपील की। रैली में विधायक अनिल नौटियाल, ऋषि सती, रोहणी रावत, शैलेन्द्र पंवार अंशुल भुजवाण, लक्ष्मण फरकिया, नितिन व्यास, अखिलेश भुजवांण, विजय कपरवांण, सुमेधा भट्ट, सुखदेव महिपाल, महावीर बिष्ट, नितेश चौहान, अनिता भुजवांण, हरिश भंडारी, प्रदीप भट्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *