शहीद आनंद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
रुद्रप्रयाग। जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए रुद्रप्रयाग के कांडा भरदार निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत का बुधवार को पैतृक घाट सूर्यप्रयाग में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधि ने शहीद को नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। शहीद आनंद को उनके बड़े बेटे मनीष और भाई कुंदन सिंह ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, यूकेडी नेता मोहित डिमरी, जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, लक्ष्मण रावत, पूर्व प्रधान कांडा अमित रावत, धर्मेद्र कंडवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।