रुद्रपुर( पकड़िया चौराहे पर मंगलवार दोपहर के समय लोगों को सूचना मिली कि सैकडों लोगों को राशन किट और दैवीय आपदा मद के चेक वितरित होने हैं। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए। जब चेक और किट नहीं पहुंची तो वहां हंगामा होने लगा। मंगलवार की दोपहर को बड़ी संख्या में लोग पकड़िया चौराहे पर एकत्रित हुए। वार्ड वासियों का कहना था कि उनके यहां सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन किट और चेक बांटने में मनमानी की जा रही है। जरूरतमंद लोगों को मदद नहीं पहुंच पा रही है। बाढ़ में लोगों का राशन, घर का सामान और मवेशी बह गए हैं। इसके बावजूद उनको अब तक सहायता नहीं मिल सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग पटवारियों पर राशन और चेक बांटने के लिए टीम पर दबाव बना रहे हैं। इस कारण सभी को राशन और चेक नहीं मिल पा रहे हैं। हंगामे की सूचना पर पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए।