उत्तराखंड

पर्यटन कर्मचारियों का नियमितीकरण को लेकर आंदोलन तेज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। पर्यटन निगमों के कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को रविवार के दिन 19 वें दिन भी जारी रखा। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि सभी जिलों के कर्मचारी जीएमवीएन मुख्यालय में आंदोलनरत हैं। कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है। इस बार कर्मचारियों ने तय किया है कि जब तक नियमितीकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि कई बार कर्मचारियों को कोरे आश्वासन दिए जा चुके हैं, इसके बाद भी कभी भी नियमितीकरण की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस बार सरकार को चाहिए कि नियमितीकरण की नियमावली जल्द जारी कर कर्मचारियों को लाभ दिया जाए।कहा कि कर्मचारी आंदोलन के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधा रोपण का भी काम कर रहे हैं। स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। हर दिन राज्य सरकार के मंत्रियों को मांग पत्र के साथ पौधा दिया जा रहा है। रविवार को धरने में कंचन चंदोला, रमेश कपकोटी, गौतम कुमार, पीतांबर दुमका, पदम सिंह, वेद प्रकाश, योगेश धामी, अनिल जोशियाल, संजय भट्ट, जयपाल बिष्ट, श्यामलाल बेंजवाल, महिमन कफलिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!