रैंतोली में वाहन दुर्घटना में बहादुर की भूमिका निभाने वाले मजदूर हुए सम्मानित

Spread the love

रुद्रप्रयाग। बीते जून माह में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैंतोली में हुई टैंपों ट्रेवलर दुर्घटना में घायलों की जान बचाने के लिए नदी के दूसरे छोर से ऊफनती नदी में कूदकर रेस्क्यू करने वाले मजदूरों का व्यापारियों द्वारा सम्मान किया गया। मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में व्यापारियों ने इस साहसिक कार्य में नदी में बहे बिहार के मजदूर के परिजनों को एक लाख दस हजार की धनराशि का ड्राफ्ट सम्मान के साथ दिया। जबकि दो अन्य मजदूरों को दस-दस हजार की सम्मान राशि का ड्राफ्ट उन्हें सौंपा। इस मौके पर इस मौके पर पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष माधो सिंह नेगी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष प्रदीप बगवाड़ी, जिला महामंत्री व्यापार संघ चन्द्रमोहन सेमवाल, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राय सिंह विष्ट, अशोक चौधरी, जीत सिंह रावत, बीएस राणा, शमीम अस्मानी, जगमोहन सजवाण, दीपक भंडारी, मोहन सिंह बिष्ट, राय सिंह पंवार, सुशीला बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *