कोटद्वार-पौड़ी

विद्यार्थियों ने खेल-खेल में सीखी गणित के विधाएं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पब्लिक इण्टर कालेज सुरखेत में मनाए जा रहे शिक्षा सप्ताह के तहत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने खेल-खेल में गणित के सूत्र भी सीखे।
प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा सप्ताह का उद्देश्य विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच सहयोग और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है। एनईपी-2020 के क्रियान्वयन तथा विगत चार वर्षों की उपलब्धियों को साझा करना है। विद्यालय में मनाए जा रहे शिक्षा सप्ताह के तीसरे दिन स्पोट्र्स डे पर व्यायाम शिक्षक प्रमोद रावत, संजय कुमार, सतीश चन्द्र शाह, डा. तपेन्द्र बिष्ट, प्रमोद कुमार रमोला, दिनेश बिष्ट, प्रकाश कैंथोला, नीरज रमोला, विजेता गडोई के मार्गदर्शन में बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी और रस्साकस्सी प्रतियोगिताओं के साथ ही संख्याओं के मैजिक बॉक्स द्वारा खेल-खेल में गणित सीखना जैसी विधाओं का आयोजन किया गया। इससे पूर्व शिक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस टीएलएम डे पर छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, दूसरों की मदद करना जैसे विषयों पर पोस्टर बनाने के साथ ही हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण जैंसे विषयों पर कम लागत वाली शिक्षण अधिगम सामग्री तैयार की। द्वितीय दिवस निपुण/एफ. एल.एन. डे पर विद्यालय में आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी, शिक्षक संजय कुमार, प्रकाश कैंथोला ने निपुण भारत के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!