उत्तराखंड

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रूद्रप्रयाग : श्री काशी विश्वनाथ भक्त मण्डली के सहयोग से कलश यात्रा एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुप्तकाशी में 11 दिवसीय भागवत एवं शिव महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर पुण्य अर्जित किया।
विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में 11 दिवसीय कथा अनुष्ठान के प्रथम दिन ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ गणेश पूजा, पंच पूजा, भद्र पूजा, व्यास पूजा समेत कई नित्य पूजाएं सम्पन्न की। इससे पूर्व मंदिर के पास गंगा-जमुना जलधारा से स्थानीय महिलाओं ने उत्साह के साथ जल कलश यात्रा निकाली। जिसमें लगभग 101 महिलाओं ने प्रतिभाग कर पुण्य अर्जित किया। कथा शुभारंभ से दोनों कथा वाचकों का ढोल नगाड़ों एवं फूल मालाओं से साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिव के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। पिछले कई वर्षों से चल रहे इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। वह इस कार्य सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। शिव महापुराण कथावाचक आचार्य रोशन जगूढ़ी ने शिव की महिमा का रसपान भक्तों का कराया। जबकि कथावाचक आचार्य मुकेश शुक्ला ने मां नव दुर्गा की कथाओं का शुभारंभ किया। 11 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में 8 अगस्त को भव्य जल कलश यात्रा एवं 9 अगस्त को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा। कथा में श्रवण के लिए क्षेत्र के अधिक से अधिक भक्तों को पहुंचने की अपील की। जिससे धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर भक्तमंडली के अध्यक्ष बचन सिंह नेगी, हर्षबर्धन बेंजवाल, हर्षबर्धन शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, सुरेन्द्र बगवाड़ी, चुन्नी लाल शर्मा, माधव कनार्टकी, आलोक बगवाड़ी, सुरेन्द्र ढौडियाल शर्मा सहित कई भक्त मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!