रुकम तीसरी बार बनें पीटीए अध्यक्ष
नई टिहरी : स्वतंत्रता सेनानी वचन सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हिंडोलाखाल में आयोजित अभिभावक संघ की बैठक में रुकम सिंह बिष्ट तीसरी बार पीटीए अध्यक्ष चुने गए। जबकि गिरीश कुमार मंत्री, नेहा बंगारी कोषाध्यक्ष, शुकदेव कुमार, पुरुषोत्तम रतूड़ी, कुंवर सिंह बागड़ी, राजेंद्र लाल, रजनी देवी, साक्षी देवी, विनीता देवी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। उन्होंने कहा कि स्कूल में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने और समस्याओं के निराकरण के लिए मिलकर प्रयास किया जाएगा। (एजेंसी)