कोटद्वार-पौड़ी

शहर की समस्याओं पर नागरिक मंच ने जताया रोष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर की विभिन्न समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर नागरिक मंच ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि पूर्व में आंदोलन के बाद भी नगर निगम समस्याओं को लेकर लापरवाह बना हुआ है।
मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी व महासचिव अतुल भट्ट ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। बताया कि नागरिक मंच लगातार समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष कर रहा है। कुछ दिन पूर्व मंच ने नगर निगम कार्यालय में आंदोलन भी किया था। जिसके बाद अधिकारियों ने जल्द समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। लेकिन, अब तक समस्याओं के निराकरण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालत यह है कि शहर में लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। लाख शिकायतों के बाद भी निगम अतिक्रमण हटाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। शहर के बीच स्थित मालवीय उद्यान को निगम ने कूड़े के वाहन खड़ा करने का स्थान बना दिया है। जबकि, स्थानीय बच्चे इस स्थान पर खेलते हैं। वर्षा काल बीतने को है लेकिन, नगर निगम ने शहर की नालियों की सफाई तक नहीं करवाई। नतीजा, वर्षाकाल में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। कहा कि शहर की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन-प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!