तिरंगा हमारे आन बान और सम्मान का प्रतीक : जोशी
देहरादून। तिरंगा हमारे आन बान और सम्मान का प्रतीक है। तिरंगा भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। यह बात सोमवार को मसूरी विधानसभा में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कही। यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश और राज्य में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और सभी प्रदेशवासियों से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर स्वतंत्रता का उत्सव मनाने के साथ अमर बलिदानियों को नमन करें, जिन्होंने देश की आजादी, स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। यात्रा में किशनपुर डायवर्जन से शुरू होकर दिलाराम चौक होते हुए हाथीबड़कला में संपन्न हुई। इस दौरान भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला थापा, पूनम नौटियाल, डा बबीता सहोत्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, सिकन्दर सिंह, अरविन्द डोभाल, समीर पुंडीर, अनुज कौशल, अमित पंवार, धन सिंह, बालम सिंह बिष्ट, भावना चौधरी, निवर्तमान पार्षद भूपेंद्र कठैत समेत पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय लोग शामिल रहे।