उत्तराखंड

15 अगस्त से पहले तिरंगामय हुई तीर्थनगरी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश के क्षेत्रवासियों में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसको लेकर विभिन्न जगहों पर तिरंगा रैली निकाली गई और लोगों को देश भक्ति का संदेश दिया गया। विभिन्न जगहों पर हुए आयोजनों से जहां ऋषिनगरी तिरंगामय नजर आई। वहीं देश भक्ति के तराने और भारत माता की जय के नारे गूजंते रहे। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्रभागा पुल पर तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में देश भक्ति की भावना को जगाने का है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता के साथ ही देश के विभाजन का दिन भी है। विभाजन के दर्द को बयां नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा की निंदा की। मौके पर निवर्तमान मेयर अनिता ममगाईं, पवन शर्मा, अमित चौधरी, राजेश गौतम, विपिन पंत, अनिता रैना, कृष्णा राजभर, पंडित नरेंद्र शर्मा, अजय बिष्ट, मनीष बंडवाल, राजु कुकरेती, कृष्ण कुमार सिंघल, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, नरेश खैरवाल, सोनू कुमार, सुभाष ढढेरा, सुभाष जाटव आदि रहे। उधर, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने शांति नगर, बनखंडी गंगानगर से होते हुए हरिद्वार रोड चुंगी तक तिरंगा रैली निकाली। मौके पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, रंजन अन्थवाल, शिवप्रसाद बहुगुणा, विकास नेगी, सुनील थपलियाल आदि रहे।
छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली
पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। मौके पर प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा, चन्द्रप्रकाश, हेमलता महर, मोनिका कुनारे, मुकेश चौहान, मनोज कुमार, नीलम रावत, प्रतिभा जोशी सकलानी, पुनीता बड़थ्वाल, भावना, पंकज कुमार, मदन लाल, रविन्द्र बहुगुणा ,डॉ. भावना दीक्षित, किरण गुसाँई, प्रियंका, प्रशांत, राहुल, सुशांत बडोला उपस्थित रहे। पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला के छात्रों ने 14 बीघा, राजीव ग्राम, मुनिकीरेती, सकलानी बिहार, आनंद विहार में रैली निकाली। मौके पर प्रधानाचार्य विजय बडोनी, वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश चंद्र सकलानी, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, बिशन सिंह नेगी, आशीष चौहान, दिवि शंकर नैथानी, नरेश पुंडीर, जयेंद्र प्रसाद चमोली, विपिन डोभाल, विवेक डोभाल, शैलेंद्र कंडारी, लकी जोशी, विनोद कठैत, कीर्ति दत्त नौटियाल, कुलदीप सजवान, विक्रम देवी, रमेश गुनसोला आदि उपस्थित रहे।
वन कर्मियों ने विद्यार्थियों संग रैली निकाली
वन विभाग कर्मचारियों एवं स्कूली विद्यार्थियों ने जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य विनोद जुगलान के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली। मौके पर वन क्षेत्राधिकारी जीएस धमान्दा, उपराजिक अधिकारी सतीश चन्द्र पोखरियाल, चन्द्र शेखर भट्ट, राज पाल सिंह, वन दरोगा स्वयम्बर दत्त कण्डवाल, सुनील भदोला, वन दरोगा प्रतिमा, वनबीट अधिकारी अंशु, ज्योति, सरिता, सुनीता, आरती बसलियाल, शिक्षिका ममता गुप्ता, मंजू देवी आदि उपस्थित रहे।
स्वच्छता और भारत रक्षा की शपथ ली
डोईवाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद प्रांगण मे कार्यक्रम हुआ। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि हम सभी देशवासी जिस स्वतंत्रता और स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, वह भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का फल है। कहा कि शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को देश कदापि नहीं भुला सकता। उन्होंने शहीदों के परिजन, स्वंतत्रता सेनानी, पूर्व सैनिक, पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। उप जिला अधिकारी अर्पणा ढौंडियाल ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता और भारत की रक्षा करने की शपथ दिलाई। मौके पर संस्कार भारती नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, ईओ उत्तम नेगी, भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मंडल महामंत्री नरेंद्र सिंह नेगी, राजकुमार राज, अवतार सिंह सैनी, लच्छीराम लोधी, विक्रम नेगी, मनमोहन नौटियाल, कृष्णा तड़ियाल, कोमल देवी, मनीष छेत्री, सतीश चमोली, अवर अभियंता अखिलेश खंडूरी, सचिन रावत, सुरेंद्र कुमार, नीरज कुमार, प्रवीण अरोड़ा, राजेश सिंगारी आदि रहे।
मेडिकल स्टूडेंट ने निकाली तिरंगा रैली
स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वैदिक पीजी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय जीवनवाला डोईवाला के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ कुलपति प्रो. काशीनाथ जैना ने हरी झंडी दिखाकर किया। विवि परिसर से हुई तिरंगा रैली दुर्गा माता चौक, नेशनल हाईवे, माजरी चौक, फतेहपुर टांडा से विवि परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। मौके पर विदुषी निशंक, आर्यन उनियाल, सचिव बालकृष्ण चमोली, कुलसचिव अरविंद अरोड़ा, जिपं सदस्य संजीव चौहान, पूर्व प्रधान दिनेश उनियाल, पुरुषोत्तम डोभाल, डॉ. निशांत राय जैन, डॉ. विपिन भट्ट, डॉ. ममता कुंवर, प्रताप नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!